UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जल जीवन मिशन और संचारी रोग पर हरहुआ सभागार में कार्यशाला सम्पन्न

Updated on: 03 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। स्थानीय हरहुआ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन और संचारी रोग के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ।

खण्ड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने दैनिक जीवन में जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल संचयन हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग निर्माण का निर्देश सचिव और प्रधान को दिया।एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराना है।श्रीवास्तव ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और सचिव अपनी अपनी ग्राम पंचायत में एंटी लार्वा का छिड़काव करवाएं और नियमित रूप से सफ़ाई और झाड़ियो की कटाई सुनिश्चित करें।प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार ने बताया की एक जुलाई से तीस जुलाई तक संचारी रोग अभियान और 17 जुलाई से गांव गांव में दस्तक अभियान चलाया जायेगा। दस्तक अभियान में आशा बहुएं घर घर जाकर रोगियों को चिन्हित करेंगी।सहायक विकास अधिकारी पंचायत मयंक मोहन गौंड़ व एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने दूषित पानी और अस्वच्छता से होने वाले रोग और उससे बचाव की जानकारी उपस्थित दी साथ ही साफ़ सफाई में लापरवाही करने वाले सफाईकर्मियों को निर्देशित किया कि लापरवाही पर बक्शा नहीं जायेगा। उक्त अवसर पर,शैलेंद्र सिंह,रजनीश शुक्ला,सोनू वर्मा,मृदुल प्रकाश,समस्त सचिव और प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News