UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चुनावी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने लोहे की रॉड से पीटकर घायल

Updated on: 03 July, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला सभासद को चुनावी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। बताया गया है कि रविवार दिन के लगभग 1:00 बजे सभासद फैसल यासीन 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हाशिम जरूरी काम से कहीं जा रहे थे रास्ते में पूर्व सभा सभासद के भाई व कुछ लोग एक राय होकर सभासद पर लोहे के राड से हमला कर दिया। सभासद के ऊपर हुए हमले की बाद कई सभासद कोतवाली पहुंच गए। सभासद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घायल का चिकित्सकीय परीक्षण का उपचार जिला अस्पताल में भेजकर कराया। दूसरी तरफ या कहा जा रहा है कि यह चुनावी रंजिश नहीं है आपसी पुराना झगड़ा चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News