UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर का लटौनी मॉडल गांव में चयनित, ग्रामीणों में हर्ष*

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

-------

*चोलापुर* विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लटौनी को स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन, कचरा ढोने के लिए ई-रिक्शा अथवा ट्राई साइकिल के साथ ही कूड़ा संग्रहण एवं पृथक्करण केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्र में एकत्रित कचरे से प्लास्टिक को अलग किया जाएगा। गांवों में खाद गड्ढे का निर्माण कराया जाएगा। तरल पदार्थों के लिए सोख्ता पिट का निर्माण कराया जाएगा। नालियों को एक दूसरे को जोड़ते हुए गंदे पानी को गांव के बाहर निकाला जाएगा। जहां नाली से आने वाले गंदे पानी को शुद्ध कर उसे कृषि योग्य बनाया जाएगा। गांवों को पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त करने, ठोस व गीला कचरा निस्तारण प्रबंधन पर काम किया जाएगा। पॉलीथिन मुक्त गांव प्रबंधन और माहवारी प्रबंधन इत्यादि पर कार्य किया जाएगा।जिसके लिए शासन से आबादी के अनुसार धनराशि स्वीकृत कर ग्राम पंचायत को अवमुक्त की जाएगी। ग्राम पंचायत लटौनी की प्रधान हीरामनी देवी व प्रधानप्रतिनिधि गुलाब गोंड, राजेश राजभर, राजु राजभर,इत्यादि ग्रामीणों ने मॉडल गॉव चयनित होने पर खुशी जाहिर की है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News