UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गोकशी के मामले मे दो नफर अभियुक्तगण को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से पिकप मे लदे हुए तीन राशि गोवंश व कुल 7240/-रु नगद बरामद*

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा एक बोलेरो पिकप पर गो-तस्करों द्वारा कुछ गोवंश को लाद कर वध हेतु प्रयागराज की ओर से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण 1. राहुल यादव पुत्र अनन्त यादव नि० ग्रा० करनाईपुर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज 2. विजय कुमार पुत्र राधेश्याम चौहान नि0-मोहम्मदाबद थाना चकिया जनपद चन्दौली को लठिया ओवर ब्रिज से अखरी की ओर जाने वाले ढलान के पास से आज दिनांक 26-05-2023 को समय करीब 05.15 बजे गोवंश लदे पिकप के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0154/2023 धारा 3/5ए / 8/5बी गो-हत्या निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार विश्वकर्मा,उ0नि0 विद्यासागर,हे0का0 विमलेश राय,का0 अविनाश कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News