संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वारानसी जबरदस्ती स्टांप और चेक का भय दिखाकर अवैध वसूलीसेवा में श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय निवेदन है कि मैं प्रार्थी मनोज कुमार ओझा निवासी राजेंद्र विहार कॉलोनी सुंदरपुर वाराणसी अपने कुछ आवश्यक कार्य हेतु पैसे की डिमांड को लेकर उमापति पांडे जोकि कैंट वाराणसी की जवाहर मार्केट में पैसे का लेन देन का कार्य करते है उनके पास दिनांक 06 जनवरी को गया और इनसे 50000 रुपए की मांग किया तो उन्होंने हमसे हमारे बैंक का चेक आधार कार्ड पैन कार्ड और फाइल चार्ज के नाम पर 2600 रुपया अपने पास लेकर रख लिया और बोले की आपकी जांच पड़ताल के बाद हम आपको पैसा दे देंगे लेकिन श्रीमान जी इब लगभग 25 दिन हो गया और ये हमको पैसा नही दिए तो मैं इनको बोला की मेरा सभी पेपर और पैसा वापिस कर दीजिए तो ये बोले की ऑफिस में आकर अपना पेपर और चेक ले जाओ तो श्रीमान जी मैं दिनांक 11फरवरी 2023 को इनके ऑफिस में गया जहा इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुए धक्का मुक्की करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर ऑफिस से बाहर भागा दिया और मुझे मेरा पेपर नही दिए । जब मैं ये घटना अपने कुछ लोगो को बताया तो लोगो ने बताया की इसकी नियत पैसा वापिस करने की नही रहती है और ये पहले से ही बहुत दबंग पूर्वक लोगो के साथ बुरा बरताव करता रहता है जिसके लिए इनके ऊपर गैंगस्टर हत्या और ब्याज के लिए लोगो को प्रताड़ित करने जैसा केस चल रहा है ।