संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में जीजा और दीदी संग दर्शन करने आये युवक आकाश जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल उम्र 20 की गंगा में डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा है। की मृतक आकाश जायसवाल बीरी बारी चंदवक जौनपुर का रहने वाला था। वह अपने दीदी जीजा के साथ शनिवार दोपहर मार्कंडेय महादेव घाट पर पहुंचा था इसी दौरान नहाते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। लोगो ने उसे डूबने से बचाने की लाख कोशिश की लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ उसके दीदी और जीजा रवि भी मारकंडेय महादेव दर्शन करने आये थे जीजा ने डूबने की सूचना मार्कंडेय महादेव चौकी कैथी पर दी। सूचना पाकर मौके पर चौकी इंचार्ज काशीनाथ उपाध्याय, चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साढे चार बजे शव को बाहर निकलवाया पुलिस द्वारा डूबने के सूचना पर पहुंची मां लक्ष्मीना व पिता विजय जायसवाल का रो रो कर बुरा हाल हुए जा रहा था मृतक तीन भाई थे वो दूसरे नंबर पर था और बी ए सेकंड ईयर का छात्र था जिसकी शादी नही हुई थी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।