UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ ब्लाक सभागार मे आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की बैठक संपन्न*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय ब्लाक सभागार मे बृहस्पतिवार को संचारी रोगो से बचाव और पोषण वाटिका के संबंध मे बैठक हुई जिसमें सीडीपीओ हरहुआ रमेश यादव ने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण वाटिका और जी ट्वेन्टी कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि सावधानी ही सर्वोत्तम बचाव है ।उन्होने आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियो को संचारी रोगो से बचाव तथा कुपोषित बच्चो तथा माताओं के संबंध मे विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।सुपरवाइजर उषा गौतम ने सभी कार्यकर्त्रियों को बाल पिटारा अपलोड करने के संबंध मे विस्तार से बताया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने संचारी रोगो से बचाव के लिये साफसफाई और संयमित खानपान की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक मे मुख्यरूप से एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, पूनम यादव सुपरवाइजर,कामिनी सक्सेना,शैलेन्द्र सिंह एडीओ सांख्यिकी,देवेंद्र पांडेय एडीओ कृषि,मुकेश विश्वकर्मा,अवधेश पाल,श्यामेश सिंह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News