विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव के समीप गुरुवार को सायं काल बाइक सवार साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पेड़ से जा भिड़ा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।बताया जाता है कि जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सेवनडीह निवासी सूरज पटेल 27 वर्ष बाबतपुर अपने दोस्त को छोड़ने के बाद घर वापस जा रहा था। तभी थाना गांव के समीप साईकिल से भांजे के साथ घर जा रहे शिवसागर मौर्य 55 वर्ष तथा उनके भांजे आदर्श 10 वर्ष को धक्का मारने के बाद बाइक से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे गड्ढे स्थित पेड़ से जा भिड़ा। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही कुछ दूरी पर साथ चल रहे गांव के ही युवक लक्ष्मण पटेल ने ही युवक की शिनाख्त की। लक्ष्मण पटेल ने बताया कि हम दोनों अलग अलग बाइक से गांव के दोस्त को मुंबई की ट्रेन पकड़ने के लिए बाबतपुर छोड़ कर घर जा रहे थे। पिंडरा में दोनों ने बियर पीने के बाद घर जा रहे थे तभी यह घटना हो गई। मृतक विवाहित है लेकिन कोई संतान नही है। बाइक सवार हेमलेट भी नही लगाया था। वही साईकिल सवार को हल्की चोटे आई।
सूचना पर पहुचे फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।