संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- नेपाल में अयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में भारत के ओर से प्रतिनिधत्व करने वाले वाराणसी के सृष्टि मौर्या, खुशी मौर्या, वर्तिका रघुवंशी, देवांश सिंह , शाश्वत रघुवंशी का चयन किया गया है।नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के दशरथ स्टेडियम में नेपाल सोतोकान कराटे एसोसिएशन के द्वारा दिनांक 26 मई से 28 मई तक अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मे भाग लेने चोलापुर के तीन खिलाड़ी सहित जनपद से पाच खिलाड़ी मंगलवार की रात मे रवाना हो गए। यह जानकारी कोच दिनेश मौर्य ने दी है। दिनेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कराटे खिलाड़ी बालिका वर्ग में सृष्टि मौर्या, खुशी मौर्या, वर्तिका रघुवंशी अपने अपने भार वर्ग में एवं बालक वर्ग में देवांश सिंह, शाश्वत रघुवंशी अपने अपने भार वर्ग में भारत की और से सिहान आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में टीम प्रतिभाग करेगी, जिसमें टीम कोच दिनेश मौर्या एवं टीम मैनेजर के रूप में अनिल मौर्या को बनाया गया। दिनेश के अनुसार चोलापुर के शाश्वत रघुवंशी, वर्तिका रघुवंशी और देवाश सिंह भी नेपाल जा रहे है।