विवेक राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी*। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की प्रगति को स-समय पूर्ण करने में सभी ब्लॉक मिशन मैनेजर अपना योगदान दें।उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) की समीक्षा बैठक में नेशनल मिशन मैनेजर NRLM विवेक कुन्ज ने अपने सम्बोधन में कही।प्रोग्राम मैनेजर UPSRLM आलोक सिंह समीक्षा बैठक में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सभी बिन्दुओ पर ब्लॉकवार सभी बीएमएम से जानकारी लेते हुए कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से बढ़ाने व प्रगति को स-समय सुनिश्चित कराने के सम्बंध में सुझाव व मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व जिला मिशन प्रबन्धक प्रदीप केशरवानी व विक्रम कुमार सिंह द्वारा नेशनल मिशन मैनेजर एवं प्रोग्राम मैनेजर का स्वागत कर जनपद की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया।जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह द्वारा फरवरी,23 तक NRLM अंतर्गत आयोजित कराये गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि 3 मार्च,तक जनपद वाराणसी व चन्दौली को मिलाकर 86 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन कर 2777 समूह की दीदियों को विभिन्न मॉड्यूल पर प्रशिक्षित किया जा चुका है।इसी क्रम में होलिकोत्सव के अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर मंजुलता,विकास कुमार,राकेश भारती,अंकित,शैलेष कुमार,कुसुम झा,अनिता कुमारी,जितेन्द्र कुमार सिंह,प्रवीण कुमार,उत्कर्ष,रमेश राव सहित जिला ग्राम्य विकास संस्थान के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।