UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

**त्रि दिवसीय क्रिया ध्यान का हुआ समापन*

Updated on: 03 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

,वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक एवं संरक्षक कर्नल रंजीत उपाध्याय फौजी बाबा के देखरेख में तीन दिवसीय क्रिया ध्यान का शुभारंभ किया गया था।

यह कार्यक्रम दिनांक 27 जून 2023 से 29 जून 2023 तक सायं 5 बजे से सायं 6 बजे किया गया। यह कार्यक्रम निशुल्क सबके लिए उपलब्ध था। आज 12 विभिन्न मुद्राओं संज्ञान, शान्ति, सहयोग, संकट, सत्कार, सन्तुलन, साहस, सामंजस्य, समर्पण, स्मरण, संकल्प और स्वागत का अभ्यास फौजी बाबा ने कराया। इसके पश्चात् फौजी बाबा को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया गया।आज के क्रिया ध्यान कार्यक्रम में फौजी बाबा के अतिरिक्त केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ओंकार नाथ उपाध्याय, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महा मंत्री डाक्टर श्याम जी तिवारी,डॉक्टर कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, बंगाली टोला इन्टर कॉलेज के प्रवक्ता पंडित दिनेश कुमार तिवारी, सुबह ए बनारस के संयोजक पंडित सुनील कुमार शुक्ला, केंद्रीय ,ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित नील मणि पाण्डेय, युवा अधिवक्ता पंडित रोहित कुमार पाण्डेय , सहायक विकास अधिकारी सेवा निवृत डॉक्टर हरि नारायण पाण्डेय, सब्जी अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज पाण्डेय बी एल डब्लू के ओ एस डी संतोष निगम जी वगैरह उपास्थित थे।आज त्रि दिवसीय क्रिया ध्यान शिविर का समापन किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News