अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*।विकास खण्ड हरहुआ के प्रांगण में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 51जोड़ो का रजिस्ट्रेशन कराया गया था उसमें से 49जोड़ो की शादी सकुशल सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बब्बू व प्रशिक्षु आई ए एस (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) /खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाण- पत्र व सामग्री प्रदान की गई।द्वय अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि जोड़ियां तो स्वर्ग में बनती हैं वहीं
सुखमय जीवन के लिए सम्बन्धों की मधुरता आधार बनती है।इस नींव की मजबूती के लिए वर-वधु समन्वय के साथ एक दूसरे का सहयोग करें।इस अवसर पर एडीओ (सहकारिता) अवधेश कुमार सिंह एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड,एडीओ समाज कल्याण श्रीमती निर्मला देवी एडीओ (एस टी) शैलेन्द्र सिंह एडीओ (एम आई) धर्मेन्द्र कुमार,अंजनी श्रीवास्तव (बी टी) सेकेट्री सुयश कुमार श्रीवास्तव,ओमप्रकाश यादव,विनोद यादव,एकाउंटेंट रविन्द्र यादव,ब्लाक आपरेटर ( मनरेगा) मुकेश कुमार विश्वकर्मा ग्राम प्रतिनिधि संजय कुमार (औरा) रविन्द्र यादव प्रधान (मुर्दहा) सुर्य कुमार मौर्य उर्फ "भीम" मौर्य प्रधान (आयर) सुनील यादव प्रधान (सुलेमापुर) मुकेश प्रधान (चमाव) विजय कुमार प्रधान (गोसाईंपुर)अजय प्रधान (रैसीपट्टी)ने वर -वधु के संग आये परिजनों का स्वागत सम्मान किया। सफाईकर्मी शीतला प्रसाद,महादेव,दीपचंद,दिनेश कुमार,रविन्द्र कुमार समेत अन्य कर्मियों ने सहयोग किया।