UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

देश की नारी शक्ति विकास और स्वाभिमान का ध्वजवाहक है संकल्प यात्रा

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। देश के समृद्धशाली विकास के लिए महिलाओं का सम्मान,विकास के साथ उत्थान जब तक नहीं मिलता कोई राष्ट्र विकसित नहीं होता।लेकिन मोदी जी के दिल मे महिलाओं के विकास के लिए तमाम कल्याणकारी व बहु आयामी योजनाएं देकर जो सम्मान किया है उससे आज विकसित राष्ट्र में महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम इस दिशा में बड़ा प्रयास है।उक्त बातें ग्राम पंचायत रसूलपुर के ग्राम सचिवालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप जलाकर शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति पूनम मौर्य ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की।ग्राम प्रधान कैलाश यादव बीडीओ छोटेलाल तिवारी,ब्लाक प्रमुख पिंडरा धर्मेंद्र विश्वकर्मा,संरक्षक रविशंकर सिंह,महामंत्री जयप्रकाश दुबे,जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह,प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह"पप्पू"मधुवन यादव व हिटलर सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके भेंटकर माल्यार्पण संग स्वागत किया।ग्रामप्रधान व विनोद कुमार यादव ने मोमेंटो व अंगवस्त्र के साथ सम्मान किया।मुख्य अतिथि पूनम मौर्य ने गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया।महिलाओं से सीधा संवाद कर सरकार की प्रमुख योजनाओं उज्ज्वला योजना,महिला समूह व सखी से वार्ता की।भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश दुबे में कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों की तस्बीर व तकदीर बदलने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र सिंह "पप्पू",गौतम सिंह,जिला महामंत्री मधुवन यादव,ज्योति सिंह,हिटलर सिंह श्यामनारायण सिंह,लहरु यादव व सुधीर सिंह ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलकर विकास की गति में सहयोग पर जोर दिया।धन्यवाद ग्राम प्रधान रसूलपुर कैलाश यादव ने दी तथा संचालन रोशन मिश्र ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News