अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।हरहुआ बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर दोपहर चाइनीज मंझे के चपेट में आकर अभिषेक श्रीवास्तव निवासी जमालापुर ''संजय नगर औरा'' घायल हो गया। मकर संक्रांति की छुट्टी पर वह अपने घर जा रहा था जैसे ही हरहुआ स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ा कोईराजपुर गांव के समीप पहुंचा तभी चाइनीज मंझा फस गया और गला चोटिल हो गया।तभी बनारस से इंटरव्यू देकर सौरभ उपाध्याय,पंकज उपाध्याय,निवासी फतेहगंज अपने बाइक से एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टर के अनुसार घायल युवक खतरे से बाहर है