UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लंका क्षेत्र में हुई नकबजनी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर को मय माल के थाना लंका पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 01 September, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिनेरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 1 मु0अ0सं0 0222/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि० थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी व मु0अ0सं0 0176/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर पुत्र स्व0 विजय सोनकर निवासी सी6 / 163 चौसढवा बाग बरियार सिंह थाना चेतगंज कमि० वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को थाना लंका क्षेत्रान्तर्गत विश्वसुंदरी पुल के समीप से दिनांक 17.06.2023 को समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से पूर्व में चोरी किया गया माल बरामद किया गया अभियुक्त उपरोक्त को जूर्म धारा का बोध कराते हुए समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी नगवा, थाना लंका,उ0नि0 श्री कुंवर अंशुमान सिंह, चौकी प्रभारी रमना,का0 राकेश कुमार यादव,का0 अमित कुमार शुक्ला,का0 विरेन्द्र कुमार यादव,का0 अखिलानन्द पटेल, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News