अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।गणत्रंत्र दिवस पर गुरुवार को हरहुआ डीह स्थित मुस्लिम बस्ती से मेराज अहमद ,गुड्डू हाश्मी के नेत्रृत्व मे हर घर तिरंगा सुबह 8 बजे हरहुआ डीह ईदगाह के मैदान से तिरंगा यात्रा प्रभातफेरी निकाला गया। तिरंगा यात्रा हरहुआ डीह जैसे ही निकला हरहुआ बाजार पहुचते ही हरहुआ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित हिन्दू मुस्लिम सभी लोग एक साथ यात्रा मे शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब एकता का मिशाल पेश किया।यात्रा हरहुआ बाजार,कोईराजपुर मोड़,रिंगरोड चौराहा,मंशापुर,दासेपुर,बैजलपट्टी,धनेसरी,होते हुए हरहुआ चौराहे पर पहुंचा। हर वर्ष की भांति सुबह 10 बजे चौराहे पर खडे होकर एक साथ डा0 प्रदीप पाण्डेय,चन्द्रशेखर सिंह,(गुड्डू) ने राष्ट्र गान गाया।दुकानदारों,राहगीरों व ग्रामीणों ने रुककर राष्ट्र गान व देश भक्ति के गीत गाये। हरहुआ बाजार पहुंचकर तिरंगा प्रभात फेरी समाप्त हुआ।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से मेराज अहमद,गुड्डू हाशमी,अब्दुलबारी हाश्मी,डा0 प्रदीप पाण्डेय,चन्द्रशेखर सिंह (गुड्डू) गामा खान,फारुक हाश्मी,पुर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इमरान हाश्मी,गुफरान हाश्मी,बेमिसाल इराकी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल पांण्डेय,कामरान हाश्मी,जुबैर खान,शिवशंकर दुबे,साबिर कुरैशी,इजहार खान,सोनू इराकी,इरफान हाश्मी,सोनू खान,इश्तियाक खान,बदरुद्दीन खान,मलिक हाशमी,अयान अली,इश्तियाक वारसी,समील हाश्मी,सोनू चांद,रिजवान खान,मोहम्मद आसिफ,परवेज इराकी,शेरू इराकी,परवेज खान,सौरभ जायसवाल,उजागर दुबे,अंकित सिंह शामिल रहे।