विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0140/2023 धारा 379/411 भादवि व बढोत्तरी धारा 120बी भा0द0वि0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. मन्नुप्रसाद पुत्र रामप्रसाद नि० सद्धौली पो० फरसार थाना बढ़हलगंज जिला गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष, 2. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र इन्द्रदेव नि) कुसमी पो० धानापुर थाना धानापुर जिला चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष को लहरतारा पुल के पास थाना सिगरा वाराणसी से समय करीब 13.35 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण वादी मुकदमा की माँ इन्द्रकला मिश्रा दिनांक 9.06.23 को अपने निवास स्थान से प्रति दिन की भांति मिर्जापुर ड्यूटी के लिए प्रस्थान की थी जिसमे सिगरा चौरहा से इंग्लिसिया लाइन के लिये ई रिक्शा लिया इसके बीच मे साजन चौराहा से आगे चंदुआ सब्जी मण्डी से 4 अज्ञात महिलाये जबरजस्ती ई-रिक्सा मे बैठी जो कि मना करने के उपरान्त भी वादी मुकदमा के माता दायें-बाये बैठ गई जब वादी मुकदमा की माँ ई- रिक्सा मे बैठी थी तो ई- रिक्सा में बैठी महिलाओं द्वारा वादी मुकदमा की माता जी को जगह बजगह टच करके ध्यान को भटका रही थी तथा इन्ही महिलाओं द्वारा वादी मुकदमा की माता जी के गले से सोने की चेन चोरी कर लिया गया।सामूहिक व अलग-अलग पूछताछ पर अभियुक्तगण बता रहे है कि साहब ये मोबाइल व बैग मेरे साथ आयी महिलाओ का है, जिन्हें मैं कल लेकर गोरखपुर से आया था हम लोग सफेद रंग की स्कार्पियों वाहन संख्या UP 52 Y 0901 से उन महिलाओ को लेकर आते हैं। जैसा कि साहू किराना स्टोर (लालपुर पाण्डेयपुर) के कैमरे को चेक करने पर दिनांक 09/06/2023 को अभियोग से सम्बन्धित चोरी को अंजाम देने वाली यही चारों महिलाएँ सफेद रंग की स्कार्पियों वाहन संख्या UP 52 Y 0901 से उतरते हुए लालपुर / पाण्डेयपुर में दिखाई दी थी हम लोग महिलाओं को शहर के बाहरी छोर पर छोड़ देते हैं फिर वो वहाँ से आटो पकड़ कर शहर मे घूम घूम कर वे चेन पहनी हुई महिलाओ की चैन चोरी करती हैं दिनांक 20/06/23 को भी उन्ही महिलाओ को लेकर आया था परन्तु वह महिलाएं जिन्हें शाम को वापस आना था वापस नहीं आयी तो उनको तलाशते हुए हम लोग आये थे की आप लोग ने हमे पकड़ लिया। कड़ाई से पूछतांछ पर यह भी बता रहे हैं कि दिनांक 09/06/23 को इन्ही महिलाओ को लेकर आया था उस दिन वो सब एक महिला से चैन चोरी की थी जिसे 20,000/- रुपये में बेचा गया था जिसमे से उन्होने हमे भी 2,000 2,000 रुपये (कुल 4,000/- रुपये दिये थे आज आप ने जो हम लोगो के पास से जो रुपये बरामद किये है उसी चोरी में चैन की विक्री से प्राप्त हुए थे शेष रुपये खर्च हो गये है। इसी प्रकार हम इन महिलाओ को अलग-अलग शहरो में ले जाकर के चैन व मंगल सूत्र आदि चोरी कराते है चोरी के जेवरात बेच कर आपस मे बाट लेते है।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री अमीर बहादुर सिंह,उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार जायसवाल,मु0आ0 ओम प्रकाश,मु0आ0 जितेन्द्र बहादुर,का0 अनूप कुशवाहा,का0 मृत्युंजय सिंह क्राईम टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।