विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-113/2023 धारा 3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट थाना कैन्ट कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त शहनवाज उर्फ शानू पुत्र मो० फहीम निवासी- ए 47 सदर बाजार थाना कैन्ट वाराणसी को उसके घर सदर बाजार थाना कैन्ट के पास से आज दिनांक 14.04.2023 को समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 पंकज कुमार अम्बष्ठ उ0नि0 ओम नारायण शुक्ल,हे0का0 सुरेन्द्र मौर्य,का0 चन्द्रेश कुमार,का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।