UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मनोज आर पांडेय के 'जनता दरबार' के लिए दिखी दीवानगी, फैंस ने चढ़ाया दूध*

Updated on: 03 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट 

 

वाराणसी-युवा दिलों के राजा हरफनमौला मनोज आर पांडेय (एमआरपी) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे वाकई दिलों के राजा हैं, उनके प्रति उनके फैंस की दीवानगी देखते ही बन रही है। फैंस ने उनके पोस्टर को दूध से स्नान भी कराया है। जी हाँ! मनोज आर पांडेय के 'लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म 'जनता दरबार' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा है। फ़िल्म जनता दरबार को सामाजिक मुद्दे पर बनाया गया है, लेकिन साथ में कमर्शियल तड़का भी दिया गया है, ताकि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन भी मिल सके। गौरतलब है कि सामाजिक मुद्दे पर आधारित श्री जे सोहरता प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'जनता दरबार' के निर्माता जसवंत कुमार हैं और सह निर्मात्री संगीता प्रजापति हैं। इसका निर्देशन आर के शुक्ला ने किया है। संगीतकार साहिल खान, गीतकार प्यारे लाल यादव, स्व० श्याम देहाती व शेखर मधुर हैं। डीओपी विजय आर पांडेय, एक्शन मास्टर सुयोग सलिल हैं। कार्यकारी निर्माता सरिता गोविंद, कुमार प्रजापति हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज आर पांडेय, चंद्रमुखी (मासूम), सृष्टि उत्तराखंडी, संग्राम सिंह पटेल, बबली नायक, बृजेश त्रिपाठी, रिंकी शुक्ला, जय सिंह, लोटा तिवारी, प्रियंका चौधरी, संजना सिल्क, जीतू शुक्ला, सत्या पाण्डे, विजय वर्मा, इमरान पिंडारी, भोला पाण्डे, समीर खान, पप्पू पाल, अनिता उपाध्याय, महेंद्र दुबे, गोविंद कुमार, राम चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, और जसवंत कुमार हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News