UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभा का हुआ प्रदर्शन*

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

*मिर्जामुराद।* काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सेल्फी प्वाइंट पर उत्साह पूर्वक खूब फोटो भी खींचे गए।

सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम के आशा सामाजिक विद्यालय, खालिसपुर गांव स्थित जीवा इंटरनेशनल स्कूल, खोचवां गांव स्थित बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद पीजी कालेज, प्राथमिक विद्यालय प्रथम ठठरा व करधना गांव स्थित आरएसएस सनसाइन स्कूल में प्रथम दिन आयोजित गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं समेत अन्य ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालयों में शाखा प्रबंधक हरीश तिवारी, लोक समिति के नन्दलाल मास्टर, प्रबंधक राजीव गौतम, प्रबंधक विनोद तिवारी, मिथिलेश शुक्ल, मुकेश प्रधान, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद पटेल, ग्राम प्रधान सुनील बिंद, प्रधानाध्यापिक रेनू गुप्ता, प्रधानाचार्य चंद्रवली पटेल समेत अन्य उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News