संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज दिनांक 12 जनवरी 2024 को भवानीपुर पंचायत भवन पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर सभा किया गया। जिसमें चेतना गीत - ओ राही ओ राही तू रौशनी का सिपाही चेतना गीत से व आओ हम सब मिलकर एक राष्ट्र का निर्माण करें, जो कभी किया नहीं वह कम करें, जिसमें आपस में भेद न हो, किसी के साथ अन्याय ना हो अत्याचार ना हो, कोई गरीब ना हो कोई बेरोजगार ना हो, कोई लाचार ना हो कोई अशिक्षित ना हो, सभी में प्रेम बंधुता हो सभी खुशहाल हो, युवाओं का उत्साह वर्धन किया गया व संस्था के उद्देश्य एवं कार्यों, युवा दिवस क्यों मनाया जाता है? स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ। 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया गया। सन 1985 से हर जगह युवा दिवस मनाया जाने लगा। विवेकानंद जी के जीवन के संघर्ष तथा युवाओं के हितार्थ योगदान व आओ इंसान बने उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक की अपने लक्ष्य तक ना पहुंच जाओ। मानवता की सेवा के लिए युवा खुद को प्रशिक्षित करें और मानव सेवा को सर्वोपरि सेवा समझे चर्चा किया गया। इसके पश्चात संविधान क्या है।संविधान क्यों जरूरी हैबताया गया। संवैधानिक राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान पर युवाओं का मार्गदर्शन किया गया व वर्तमान में युवाओं की स्थिति क्या है? युवा क्या कर सकते हैं अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए खुला सत्र चलाया गया। जिसमें बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, वर्तमान में डर का माहौल, महंगाई, बढ़ती गरीबी, नशा की समस्या निकलकर आयी व इसके लिए युवा आगे बढ़े आवाज़ उठाएं। युवा अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों परेशानियों को देखे समझे और उन्हें दूर करने का प्रयास करें तथा संविधान के उद्देशिका पढ़कर संकल्प लिया गया तथा यह भी संकल्प लिया गया की - हम खुद में परिवर्तन लाएंगे,हम बुराइयों से खुद को बचाएंगे,अच्छाइयों को अपनाएंगे।
छोटे बड़े सभी का सम्मान करेंगे।
रुकेंगे नहीं, थकेंगे नहीं, डरेंगे नहीं, हारेंगे नहीं, चलते जाएंगे चलते जाएंगे।
मंजिल को पाने के लिए खुद रास्ता बनाएंगे, व मंजिल को पाएंगे,मंजिल को पाएंगे। इसी के साथ सबको धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस सभा में कुल 42 युवाओं / किशोरियों की भागीदारी रही।