UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवाओं में रोजगार के लिए रेस्टोरेंट्स वेहतर विकल्प*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

चौबेपुर/ वाराणसी : स्थानीय चिरईगांव अच्छे और लजीज ब्यंजनो का रेस्टोरेंट खोल कर रोजगार प्राप्त करने का वेहतर विकल्प युवाओं की पसंद बन रही है। उक्त बातें यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक वीरेन्द्र यादव ने चिरईगांव विकास खण्ड के डुबकियां बाजार में एक नीजी रेस्टोरेंट का फीता काट कर शुभारम्भ करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही कौशल विकास योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बैंकों के माध्यम से वित्तीय सुविधाएं प्रदान की जाती है। लेकिन यह आवश्यक है प्रतिष्ठान अपने रुचि एवं लोकहित को ध्यान में रख कर खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में एक अलग किस्म का ब्यंजन तैयार किया जाना चाहिए जिससे उस प्रतिष्ठान के साथ बाजार व गांव का नाम रोशन हो।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश कुमार,अरविन्द गुप्ता,सुरेन्द्र पाण्डेय,सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News