अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। भारत सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को समूह में जोड़ने हेतु ‘सोशल मोबिलाइजेशन कैम्पेन’ कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा नई दिल्ली में किया गया।उक्त कार्यक्रम में माह जून 2023 तक समूह में 10 करोड़ महिलाओं को जोड़ा जाना है।अभी देश में कुल लगभग 09 करोड़ महिलायें जुड़ी हैं | यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक चलेगा,जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण),मनरेगा के सक्रीय जाब कार्ड होल्डर्स के परिवार के सदस्यों को जोड़ा जाना है,उक्त के सम्बन्ध में मिशन मुख्यालय लखनऊ से भी निर्देशित किया गया है | जनपद में कार्यरत अन्य संस्थाओं के समूह जो उ. प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मानकों को पूरा करते हों उन्हें भी समाहित किया जाना है।जनपद वाराणसी से नई दिल्ली कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु विकासखण्ड आराजीलाइन वाराणसी के प्रगति संकुल समिति के 05 महिलाओं रीना सिंह,सुमन देवी,सुमित्रा देवी,नीलम पटेल, सरिता देवी द्वारा प्रतिभाग किया गया है।इनके साथ विकासखण्ड आराजीलाइन के ब्लाक मिशन प्रबंधक रमेश राव भी प्रतिभाग किये हैं।कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह द्वारा समूहों हेतु बैंक ऋण, एन.पी.ए. का बेहद कम होना एवं मिशन अंतर्गत कैडर के कार्यों पर प्रकाश डाला।माननीय मंत्री के उद्बोधन में उन्होंने समूह की महिलाओं का अच्छादन बीमा व पेंशन से करने,लखपति दीदी कार्यक्रम को सफल बनाने, जिन संस्थाओं का एन.पी.ए. 01% से कम हो उन्हें इंसेंटिव हेतु कार्यक्रम तैयार करने,वर्मी कम्पोष्ट,आर्गेनिक खेती एवं मिलेट को बढ़ावा देने का आवाहन किया।यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है जिसका स्लोगन है “संगठन से समृद्धि” “ स्व निर्भरता के साथ –साथ,थामे हर महिला का हाथ”।जनपद स्तर पर एवं विकासखण्ड स्तर पर आनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं,कैडरों एवं मिशन स्टाफ ने जुड़कर कार्यक्रम का लाभ उठाया।जनपद में वर्त्तमान लगभग 10635 स्वयं सहायता समूह हैं जिनमें एक लाख बीस हजार से अधिक महिलायें जुडी हैं जो विभिन्न आजीविका परक गतिविधियों दीदी कैफे,राशन की दुकान सञ्चालन,विद्युत सखी,बीसी सखी,टेक होम राशन,परचून की दुकान,कृषि,पशुपालन,सब्जी की खेती आदि से जुडी हैं।जनपद स्तर पर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक योग्य एवं पात्र लाभार्थियों को समूह से आच्छादित करने हेतु विकासखण्ड वार ग्राम पंचायत वार कार्ययोजना बनायीं जा रही है | कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु प्रिंट मिडिया,इलेक्ट्रोनिक मिडिया एवं सोशल मिडिया का सहारा भी लिया जा रहा है,जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी का प्रचार प्रसार हो सके।