विनोद यती की खास रिपोर्ट
चोलापुर/वाराणसी: थाना समाधान दिवस महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित चोलापुर थाने पहुंचे क्षेत्र के लोगों की फरियाद को नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने सुना और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों व राजस्व कर्मियों को निर्देशित किए जिसमें कुल 15 शिकायतें नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी निरीक्षक के समक्ष पड़ी जिसमें 11 मामले राजस्व विभाग से तथा 4 मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे राजस्व विभाग से संबंधित मामले के निस्तारण के लिए वहां मौजूद राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को दिया गया और पुलिस विभाग से संबंधित मामले के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को दिया गया । राजस्व विभाग से प्राप्त प्रार्थना पत्र को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक चोलापुर मौके पर पुलिस टीम के साथ जाकर रास्ते का अतिक्रमण हटवाया व ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना।