UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस आयुक्त वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आगमन / भ्रमण कार्यक्रम के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया*

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- आज पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आगमन / भ्रमण कार्यक्रम के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के उपरान्त "सैनिक सम्मेलन" का आयोजन किया गया उसमें उपस्थित पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया व समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरान्त राजपत्रित अधिकारी व प्र0नि0 /थानाध्यक्ष संग "मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी" आयोजित की गयी। उक्त ब्रीफिंग / सैनिक सम्मेलन / गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था ) श्री एस0 चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा एवं अभिसूचना) श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्नांकित बिन्दुओं पर समीक्षा / चर्चा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये महिला हेल्प डेस्क एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0) द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के सम्बन्ध में मिशन शक्ति टीम / महिला बीट आरक्षियों (शक्ति दीदी) की मीटिंग करने व उनको महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने तथा प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 2. मिशन शक्ति टीम को जगह-जगह पर चौपाल लगाकर महिलाओं को एकत्र कर महिलाओं को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर (मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा- 102, एम्बुलेंस सेवा - 108, साइबर क्राइम- 1930) के सम्बन्ध में अधिक से अधिक महिलाओं को अवगत कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।थानों/ चौकियों पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मृदुल व्यवहार किया जाये तथा उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाये। थानों पर मौजूद महिला हेल्प डेस्क क्रियाशील रहे तथा आगन्तुक महिला के साथ मृदुल व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाये।आई.जी. आर. एस पोर्टल/जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा उसका फीडबैक नियमित रूप से लिया जाए।असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज करने, आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही और किये जाने तथा गुंडों / माफिया की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

थानों में पंजीकृत एन. सी. आर. में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।निरोधात्मक कार्यवाही यथा गैंगेस्टर/गुंडा अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी तरीके से किये जाने • हेतु समस्त प्र0नि0 / थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। थानों में लम्बित एस0आर0 केसेज के संबंध में सम्बन्धित से जानकारी ली गयी तथा नियमानुसार निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।रात्रि गश्त की कार्यवाही प्रभावी रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमिटी की मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News