UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*संगठन में शक्ति व सामूहिक प्रयास से गरीबी दूर किया जा सकता है*: विमल सिंह

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-1 के प्रशिक्षण में जनपद चंदौली के विकास खंडों से कुल 136 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।साथ ही जनपद वाराणसी के विकासखंड आराजी लाइन,पिंडरा तथा चिरईगांव से कुल 34 प्रतिभागियों को मॉड्यूल टू का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण समापन के अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह के द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि मॉड्यूल प्रथम समूह की अवधारणा पर आधारित होता है जिसमें गरीबी के कारणों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला गया । संगठन में शक्ति एवं सामूहिक प्रयास से ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गरीबी को दूर किया जा सकता है। मुख्य उद्देश्य गरीबी पर समझ बनाना,संगठन का महत्व,महिला स्वयं सहायता समूह का गठन तथा गरीबी के व्यक्तिगत व सामाजिक कारण पर प्रशिक्षित किया गया तथा जनपद वाराणासी के समूह सखी मॉड्यूल -2 प्रशिक्षण में समूह के संचालन में नियम का महत्व,पंच सूत्र तथा समूह की प्रक्रिया पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। समापन के अवसर पर विवेक सिंह,श्रवण सिंह,विक्रम सिंह, अमरनाथ द्विवेदी,मनीष चौधरी,मुलायम सिंह सहित अतिथि वार्ताकार के रूप में संगीता देवी सुमन भारद्वाज प्रीति उपाध्याय चिंता चौरसिया जानकी यादव विरल कुमार तथा विवेक कुमार उपस्थित थे। प्रशिक्षण में कुल 170 प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व बैग वितरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News