विवेक राय की खास रिपोर्ट
*मिर्जामुराद।* युवां शक्ति क्लब के संयोजक आदित्य गुप्ता व दीपक गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को मिर्जामुराद से 20 युवां डाक बम कांवड़यों का जत्था गंगा जल उठाने प्रयागराज गया। यह जत्था प्रयागराज से अपरान्ह तीन बजे जल उठाकर 24 घंटे में दौड़ते हुये काशी आकर श्री बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे । जत्थे में विजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राज गुप्ता, रोहित गुप्ता, कौशल, रमेश, गोविंद, अनिल, रवि, अजय, गोपाल समेत अन्य शामिल हैं।