विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। एसपी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में 7 नवम्बर को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रमईपुर तिराहे के पास से चन्दन सिंह पुत्र राम सिंह निवास ग्राम पुरेब थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को 1.200 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 478/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उ0नि0 अजय कुमार यादव,उ0नि0 अमित कुमार यादव,उ0नि0 रवि प्रकाश यादव,आरक्षी सौरभ त्रिपाठी,आरक्षी निशान्त विश्वकर्मा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी रहे