UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दांव पेंच के बीच मे डुहिया अखाड़े पर पहलवानो ने दिखाया दमखम*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। आदर्श व्यायामशाला डुहिया में स्व मगनू मास्टर एवं उस्ताद भोला पहलवान की स्मृति में रविवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पूर्वांचल के पहलवानो की सैकड़ो कुश्तियां हुई। कुश्ती में पहलवानो ने दांव पेंच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 

    जहां एक तरफ पहलवानो ने काला जंग, बाकडी, धोबिया पाठ आदि दांव आजमाते रहे वही बिरोधियो ने इसका बचाव भी बखूबी किया। 

  रामजनम (मऊ) बनाम विकास ( अहरक बनारस), प्रदीप (गाजीपुर) बनाम बिपिन (डुहिया), मुलायम (बरियासनपुर) बनाम साहिल (गया सेठ),शिवम (गाजीपुर) बनाम अर्जुन (डुहिया), विकास (डुहिया) बनाम प्रहलाद( शिवपुर), धीरज (अहरक) बनाम बृजेश (कपिसा), विकास बनियापुर बनाम अजय (चमाव), सतपाल (बजरंग नगर) बनाम राहुल (हरहुआ) की कुस्तियाँ बराबरी पर रही।

      उस्ताद दूधनाथ उर्फ खंझाटी पहलवान, दंगल कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं विनोद कुमार यादव ने किया, संयोजक राजेन्द्र पहलवान, उपाध्यक्ष संतोष यादव एवँ बुल्लू पहलवान, कोषाध्यक्ष नत्थू यादव, कन्हैया पहलवान, कैलाश यादव, रामजनम, चंदू उर्फ बबलू जायसवाल, ग्राम प्रधान सुलेमापुर दिनेश यादव एवं बिपिन प्रधान शिवरामपुर ने पहलवानो एवं अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र एवं साफा बांध कर किया। 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत उर्फ लक्कड़ पहलवान, सूबेदार यादव, उमेश प्रधान रामकिशुन पहलवान,दीपक सिंह गायक,रविन्द्र यादव प्रधान मुर्दहा, संजय ,जिला पंचायत सदस्य सुबाष जैसल, मनोहर पहलवान, गजानंद यादव आदि लोग अपस्थित रहे। संचालन रामसेवक मास्टर ने किया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News