अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।विश्वकर्मा अवतरण दिवस के पावन अवसर पर विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट,सोनभद्र के पदाधिकारियों द्वारा डॉ0 दयाराम विश्वकर्मा,जो समाज के सचेतक,विचारक,प्रमुख वक्ता,कई पुस्तकों के लेखक,साहित्यकार,04 राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं।इनके नाम से शिक्षा संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय में डॉ0डी0 आर0 विश्वकर्मा बेस्ट पेपर अवार्ड शोध छात्रों को दिया जाता है।सम्मान के साथ विश्वकर्मा गौरव रत्न से सम्मानित किया गया।ट्रस्ट परिवार सम्मानित कर अपने को गौरवान्वित महसूस किया है।जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमन्दापुर,नेहरू युवा मंडलों व स्वयंसेवियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई।