संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चन्दौली के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय जी दिल्ली से पहुंचकर अपने कैम्प कार्यालय सारनाथ में दो घण्टे क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद स्थापित किया उसके बाद चन्दौली के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जी ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के पहले भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अशोक सिंह के गंभीर बिमारी से जूझ रहे स्वास्थ्य की जानकारी उनके निवास स्थान रौना खुर्द पहुंचे तथा उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया उसके बाद बरथौली गांव पहुंचे जहां प्रधान पति मंगरू राजभर की चुनावी रंजिश से हुई 15 अगस्त की हत्या पर गांव पहुंचकर मृत्यु पर संवेदना व्यक्त किया तथा हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को योगी मोदी के सरकार में इस प्रकार किए गए कृत्य के लिए सजा दिलाने का आश्वासन दिया उसके बाद भवानी पुर गांव में पहुंच कर स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए तथा रामप्यारे सिंह के निवेदन पर घाट नहाने वाले स्थान पर एक हैण्ड पम्प देने की घोषणा की उसके बाद मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम जुटे कुरौली गांववासियों को शहीदों के सम्मान में हो रहे कलश यात्रा एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत वर्ष के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बिविध कार्यक्रम किया जा रहा है उसी के तहत हर घर की मिट्टी इकठ्ठा कर वीरों के सम्मान में नई दिल्ली तक जायेगी जहां प्रगति पथ पर माटी को नमन किया जायेगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक अजगरा पी राम जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, भोलानाथ उपाध्याय, रामप्रकाश दुबे , उमेश पाठक चन्द्रशेखर सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह विनय मौर्या, लोकसभा मीडिया प्रभारी व जिलाउपाध्यक्ष भाजपा चन्दौली हरिवंश उपाध्याय, हरहुआं मंडल अध्यक्ष देवब्रत सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, सतीश सिंह,हरहुआं ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह,सुनील मिश्रा अरविंद कुमार उर्फ मंगला यादव मनजीत सिंह, हीरालाल जायसवाल,परदेशी राजभर , मंत्री जी के निजी सहायक मृत्युंजय उपाध्याय,राजू मौर्या राधेश्याम गिरी सत्यनारायण गिरीआदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश पाठक जी ने किया।