रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. सौरभ उपाध्याय के असामयिक निधन से जनपद के लोगों में शोक व्याप्त है। डा. उपाध्याय नगर के परमानतपुर स्थित विद्या डेंटर क्लिनिक में दशकों से प्रैक्टिस कर रहे थे। डा. किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उनका उपचार दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था वहां से डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। परिजन जब उन्हे लेकर मेरठ पहुंचे तो उनका देहावसान हो गया। निधन का समाचार सुनते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। डा. सौरभ उपाध्याय मूल रूप से जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के निवासी थे। इनके पिता न्यायिक सेवा में कार्यरत रहे। बघौरा गांव के कुलीन परिवार में जन्में उक्त चिकित्सक की शिक्षा-दीक्षा बाहरी जनपद में हुई। चिकित्सकीय पढ़ाई पूरी करने के बाद गृह जनपद में आकर शहर में क्लिनिक चला रहे थे। इनके दादा स्व. पंडित बटेश्वरनाथ उपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षाप्रेमी थे। उन्होंने क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में इंटर कालेज की स्थापना करके शिक्षा को बढ़ावा दिया और बाद में महाविद्यालय की स्थापना किया।