विवेकी राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आवेदक श्री बैजनाथ शर्मा पुत्र कतवारु शर्मा, नि0 हरिभानपुर, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा कपसेठी वाराणसी में स्थित खाता से दिनांक 11.08.2023 को 20,000/-रु0 व दिनांक 20.06.2023 को 6600/-रुपये अनाधिकृत रूप से निकल जाने के संबन्ध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-39/2023 व मु0अ0सं0-105/2023 धारा 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी व सायबर क्राइम की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में प्र0नि0 कपसेठी द्वारा आवेदक बैजनाथ शर्मा निवासी उपरोक्त के खाते से अनाधिकृत रूप से निकाले गये 26600/- रूपये वापस कराया गया। जिस पर वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर सहयोग व कार्यवाही के लिए थाना कपसेठी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद पत्र दिया गया।पुलिस टीम के सदस्य थाना कपसेठी वाराणसी प्र0नि0 सतीश यादव थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।