संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*राजातालाब -* आराजी लाइन ब्लॉक के पंचायत सचिव के न पहुंचने से आराजी लाइन्स ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा सिहोरवा (द.) के ग्रामीण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । देखा जाए तो छोटे-छोटे कामों के लिए भी काफी भटकना पड़ रहा है ,
छोटे से काम के लिए लोगों को ब्लाक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि देखा जाए तो ग्राम सभा मे बने मिनी सचिवालय में रोस्टर का समय दीवार पर लिखा गया है सुबह 10 से 12 बजे तक उसके बावजूद सचिव कक्ष और सभागार में 10 बजे के बाद भी ताला लटका रहता है, ग्रामीण रिंकू, भूपेश, अवधेश, शांतनु, दिनेश, चंद्रिका सिंह इत्यादि का कहना है की रोस्टर के अनुसार पंचायत सचिव नहीं पहुंचते हैं । हम लोग देर तक इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौट जाते हैं l वही इस संबंध में ग्राम सभा सिहोरवा (द.) दक्षिणी के सचिव विजय कुमार ने बताया कि मेरी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है और एडीओ पंचायत आराजी लाइंस सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि अभी सचिव को फोन करते हैं इसका स्पष्टीकरण कल देंगे l