विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में व सहायक पुलिस कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 104 / 23 धारा 326/504 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र स्व0 रामदरश निवासी के 1/122 मछोदरी थाना कोतवाली वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष को दिनांक 13.08.2023 को चौकी गायघाट के पास से समय करीब 14.10 बजे • गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता,चौकी प्रभारी गायघाट,का0 गोविन्द सिंह,का0 विकेस कुमार थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।