अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। हरहुआ ब्लाक के प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली में शनिवार को बच्चों ने गीत,नृत्य,नाटक मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम मचाकर वाहवाही लूटी। बेटी -बेटा एक समान,फागुन के उड़े रंग गीत के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की कौशल कला देख अभिभावकों ने विद्यालय व्यवस्था की सराहना की। निपुणता की झलक दिखा ही नहीं पर सर पर चढ़कर बोलने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान,पूर्व प्रधान,पूर्व प्रधानाध्यापक,इको क्लब से प्रीति श्रीवास्तव सहित शिक्षक/शिक्षिकाएं शामिल रहे। बच्चों को पुरष्कार प्रदान किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित कुमार दुबे ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सिंह ने किया।