संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10-04-2023 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 242/2022 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त सुजीत राजभर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम पुरारघुनाथपुर थाना फूलपुर वाराणसी को गजेन्द्रा बाजार से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सुजीत राजभर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम पुरारघुनाथपुर थाना फूलपुर वाराणसी उम्र लगभग 27 वर्ष।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*उ0नि0 बरदानी लाल, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसीहे0का0 कृष्ण मेनन सिंह, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी