अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बीडीओ हरहुआ कमल किशोर 'आईएएस' द्वारा ग्राम औरा मे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियो के पात्रता की जाँच किया।ज्ञातव्य हो कि ग्राम पंचायत औरा के सोलह लाभार्थियो ने प्रार्थनापत्र देकर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी कि पात्र होने के बावजूद उनके आवास गलत तरीके से काट दिए गए हैं।सीडीओ के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बीडीओ हरहुआ ने मौके पर जाकर एक- एक लाभार्थी की पात्रता को परखा।जाँच के दौरान उनके साथ एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ तथा पंचायत सचिव सुयश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।बीडीओ हरहुआ ने बताया कि ग्रामपंचायत औरा मे 32 आवास का लक्ष्य था जिसमे 16 नाम पूर्व मे जाँच टीम द्वारा काट दिए गए थे।आज पुनः सत्यापन किया गया है और पात्र होने की स्थिति मे नियमानुसार कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।आयर गोशाला व ग्राम सचिवालय सहित औरा गांव के अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया। सरोवर की सुंदरता देख प्रधान की सराहना की।जाँच के समय प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।वहीं आयर के ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश 'भीम' व ग्राम पंचायत सदस्यों ने नव नियुक्त बीडीओ का स्वागत किया।