संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत औसानपुर मे भारत सरकार के जल शक्ति और पंचायती राज विभाग के निदेशक संजय सिन्हा ने एसएलडब्लूएम के कार्यो का अवलोकन किया।
ग्रामपंचायत मे पहुंचने पर उपनिदेशक पंचायती राज वाराणसी अशोक कुमार सिंह तथा डीपीआरओ आदर्श ने बुके देकर निदेशक महोदय का स्वागत किया। ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा तथा एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौड़ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
निदेशक ने सर्वप्रथम ग्रामपंचायत मे बने आर आर सी सेंटर( कूड़ाघर) को देखा और ग्रामप्रधान बाँकेलाल कन्नौजिया तथा सेक्रेटरी चंद्रबलीराम से कूड़ा उठान और निस्तारण की प्रक्रिया के बारे मे जानकारी ली।
डीपीआरओ आदर्श ने निदेशक को जनपद मे कूड़े-करकट के उठान के बारे मे संचालित गतिविधियो के बारे मे जानकारी दी।
निदेशक भारत सरकार ने ई रिक्शा ,रिक्शा चालक,डिस्प्ले बोर्ड के बारे मे भी एडीओ पंचायत मयंकमोहन से चर्चा की।
इसके बाद सामुदायिक शौचालय ,पंचायत भवन का भी अवलोकन किया तथा बेहतर व्यवस्था के लिए एडीओ पंचायत मयंकमोहन, प्रधान बांकेलाल तथा सेक्रेटरी चंद्रबलीराम की सराहना की।
निदेशक भारत सरकार ने सेक्रेटरी चंद्रबलीराम से ग्रामनिधि, जीपीडीपी इत्यादि की तैयारियो के बारे मे पूछताछ की।
निरीक्षण के दौरान एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ,पंचायत प्रतिनिधि राजनारायण पटेल,भगत यादव, प्रधान ,दीपक चौहान ,आशीष राजभर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे