UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दो बाइकों के टक्कर में युवा दवा व्यवसायी की दर्दनाक मौत*।

Updated on: 01 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत चौराहा स्थित प्रतिष्ठान नन्द मेडिकल स्टोर के युवा व्यवसायी बृजेश कुमार गुप्ता उर्फ राहुल गुप्ता उम्र 33 वर्ष की आज बुधवार को मुंशी प्रेमचंद द्वार लमही में बाइक एक्सीडेंट के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जहां परिवार,इष्ट मित्रों में कोहराम मच गया वहीँ व्यापार मंडल हरहुआ के व्यापारी परिजनों को ढाढस बधाने घर पहुंचने लगे। हरहुआ चौकी प्रभारी सचिन पटेल को घटना की जानकारी पर बॉडी को लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया जहां देर शाम परिजनों को बॉडी मिली। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में व्यापारी,शिक्षक,पत्रकार,एडवोकेट,प्रधान व समाजसेवी शामिल हुए। मृतक व्यवसायी के दो बच्चे हैं। परिवार में माता-पिता व एक बड़ा भाई सहित अन्य स्वजन हैं। व्यापार मंडल हरहुआ संरक्षक राजेन्द्र गुप्ता,अध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल,महामंत्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष विकास जायसवाल,लालजी मोदनवाल,जयचंद मोदनवाल,पूर्व प्रधान अनिल सिंह ने घटना को दुःखद बताया। दीपावली का पर्व खुशियों के स्थान पर माहौल गमगीन हो गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News