UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डीएम ने थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होते हुए मौके पर ही निस्तारण किया

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम शनिवार को थाना चौबेपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होते हुए मौके पर ही निस्तारण किया। इस मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं एवं उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें। उन्होने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News