संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी श्री आरएस गौतम व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 17/10/2023 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर भगवान अवधूत समाधि स्थल के पास खाली मैदान हेलीपैड सूजाबाद थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी से अभियुक्तगण 1. दीपक साहनी पुत्र चुन्नी लाल साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद पोस्ट वा आश्रम रामनगर वाराणसी, 2. राजेश केसरी पुत्र गोपाल केसरी निवासी के 66 / 39 लोहटिया वाराणसी, 3. गोलू खान पुत्र स्व0 नशरथ खान निवासी बहादुरपुर नेवाटी टोला जनपद चंदौली को समय 03.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा उनके कब्जे /निशानदेही पर विभिन्न कम्पनियों के चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0205/2023 धारा 41/411/413/414 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 भरत उपाध्याय,उ0नि0 श्री उमेश कुमार राय चौकी प्रभारी सूजाबाद,उ0नि0 श्री जय प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी भीटी, उ0नि0 श्री रवि पाण्डेय,हे0का0 नवीन कुमार सिंह,हे0का0 अमल कुमार यादव,का0 राहुल कुमार सिंह,का0 अजय कुमार यादव,का0 गौरव भारती थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।