UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में बाबतपुर पुलिस चौकी पर जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक

Updated on: 04 July, 2026

विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट 

पोर्लिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में बाबतपुर पुलिस चौकी पर जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को G-20 सम्मेलन के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट तथा अन्य सम्बन्धित स्थलों की सुरक्षा व रूट व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही निर्देशित किया गया कि G-20 में लगे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े । आम जनमानस के आवागमन हेतु यातायात को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित करें । सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी को चेक करते हुए सतर्क दृष्टि रखने व शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष फूलपुर, बड़ागाँव व जन्सा व चौकी प्रभारी बाबतपुर व हरहुआ मौजूद रहे ।  

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News