अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर परसोनभद्र मानव सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा जी ने हिंदी के मूर्धन्य विद्वान,मनीषी,प्रमुख वक्ता कई उत्कृष्ट पुस्तकों के रचनाकार,आल इण्डिया रेडियो के नियमित वार्ताकार पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी दीर्घ कालीन साहित्य सेवा सम्मान,बाबूराव विष्णु पराड़कर सम्मान,डॉ0 विद्या निवास मिश्र गद्य गौरव सम्मान, कैलाश नारायण गद्य गौरव सम्मान(औरैया)राजर्षी टंडन सम्मान,फर्रुखाबाद पंडित सुदर्शन लाल शुक्ला स्वतंत्रता सेनानी साहित्य,सम्मान फर्रुखाबाद,पांचाल गौरव सम्मान,के अलावा कई संस्थाओं से पुरस्कृत डॉ0 डी0आर0विश्वकर्मा को हिंदी गौरव रत्न से सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने ऐसे व्यक्तित्व को संस्था सम्मानित कर अपने को गौरवान्वित महसूस किया,साथ ही डॉ0 विश्वकर्मा के सुखमय उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उनके दीर्घ जीवन हेतु पर पिता परमेश्वर से दुआ किया कि उनका जीवन सदैव साहित्य सेवा व समाज सेवा में निमग्न रहे।उनके इस सम्मान से अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट वाराणसी
के समस्त पदाधिकारी,/सदस्य गण,हर्षित दिखे।संस्था के विधि परामर्शी पारस नाथ शर्मा,पूर्व न्यायाधीश ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की गई।