अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी*। हरहुआ -रामेश्वर क्षेत्र में होलिका दहन व रंगों की होली (फगुआ) धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उहापोह की स्थिति में ग्रामीणों ने अंतिम दौर में मंगलवार को 12 बजे रात को होलिकादहन बुधवार को सुबह रंगों की होली मनाई।होली के अवसर पर जंसा थाना व चौकी रामेश्वर व हरहुआ चौकी प्रभारी के नेतृत्व में बीट प्रभारियों की देख रेख में सुरक्षा व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करती रही।बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग,अबीर गुलाल लगाकर गाजे-बाजे के साथ झूमते गाते हुए फगुआ का आनंद उठाया।जंसा थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार,पुलिस चौकी प्रभारी रामेश्वर अभिषेक राय,प्रभारी हरहुआ सचिन पटेल,उपनिरीक्षक विशाल सिंह, सत्यानन्द,अंकित सरोज,पंकज सिंह सहित अन्य पुलिस बल होली सम्पन्न कराने में एड़ी से चोटी तक मेहनत की। अथर्व फाउंडेशन जगापट्टी में रंगोत्सव के साथ भांग ब्यूटी का दौर खूब चला। नमो नमः सेवादल,जन कल्याण समिति खेवली,युवा मंच रामेश्वर ने भी मन्दिरों में जाकर भोले बाबा के दरबार मे होली खेली।पुलिस बल के साथ व्यापार मंडल के लोगो ने अबीर गुलाल संग होली खेली।