UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मण्डुवाडीह के पुराने अभियोगों (आबकारी अधिनियम/एनडीपीएस एक्ट) से सम्बन्धित मालों का विनिष्टीकरण वीएलडब्ल्यू परिसर मे कराया गया*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के थानों पर लम्बित मालों (अवैध शराब व गांजा) के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मा० न्यायालय JM द्वितीय वाराणसी के आदेश के क्रम में थाना मण्डुवाडीह के विभिन्न मुकदमों (60 आबकारी अधिनियम/एनडीपीएस एक्ट) से सम्बन्धित कुल 35 मुकदमों के मालों का विनिष्टीकरण किये जाने का आदेश दिया गया था, जिसके अनुपालन में दिनांक 22.05.2023 को अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल रोहनियाँ, अबकारी निरीक्षक सेक्टर-7 वाराणसी श्री सुधीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, व0उ0नि0 सत्य प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी कस्बा मंडुवाडीह विजय प्रकाश यादव व पूर्व मे नियुक्त हे0मु0 राकेश राय व वर्तमान हे०मु० राजेन्द्र प्रसाद थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी की उपस्थिति में सम्बन्धित मुकदमों के मालों को मालखाना से निकलवाकर वाहन संख्या UP65JT0680 माल वाहक वाहन पर लदवाकर निर्धारित स्थान BLW परिसर में जे0सी0बी0 नं0 UP65CT8428 द्वारा मानक के अनुसार गड्ढा खुदवाकर, मालों को तोड़-फोड़कर गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढकवाकर नियमानुसार विनिष्टीकरण करवाया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News