UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जर्जर पेड़ के सहारे संचालित की जा रही है बिजली*

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर /वाराणसी: स्थानीय क्षेत्र का कटहल गंज चौराहे के पास जर्जर पेड़ के सहारे बिजली संचालित की जा रही है। बिजली का खंभा दो वर्ष पहले एक्सीडेंट में टूट गया था।टूटे हुए खंभे को बिजली विभाग के कर्मचारी उठा ले गए।उसके बाद से बिजली का तार एक जर्जर पेड़ पर टांग दिया गया।बिजली विभाग की लापरवाही से किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।इस बाबत शुभम यादव, पप्पू, बाबू लाल यादव, सोबीन यादव का आरोप है कि बिजली का खंभा एक्सीडेंट में 2 वर्ष पहले टूट गया जिससे विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा टूटा बिजली का खंभा का उठा ले गए तथा तार को जर्जर पेड़ मे लटका दिया गया वहीं विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि विद्युत खंभे का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है।बिजली का खंभा आने पर लगवा दिया जाएगा l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News