UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सर्विलांस / काइम ब्रांच,थाना लंका, कैण्ट, व भेलूपुर की संयुक्त टीम द्वारा हाल के दिनों में हुई बच्चा चोरी की घटना से सम्बन्धित अब तक कुल 10 अभियुक्तों को विभिन्न स्थानों से किया गया गिरफ्तार, कब्जे से तीन नाबालिग बच्चों को किया बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- हाल के दिनों में बच्चा चोरी की घटना के संबंध में थाना भेलूपुर, कैण्ट, लंका थाना में अभियोग पंजीकृत हुये जिसे पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करते हुए यथाशीघ्र बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में विभिन्न स्थानों से अबतक कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। दिनांक 22.05.2023 को गिरफ्तार अभियुक्त मनीष से विस्तृत पूछताछ व प्राप्त सूचना के आधार व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश (वाराणसी) से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी व 03 नाबालिग बच्चों को रामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में आपराधिक इतिहास हेतु सम्बन्धित जनपदों से जानकारी की जा रही है। गठित पुलिस टीमों द्वारा झारखण्ड, राजस्थान, गुजरात व उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानो पर बच्चा चोरी से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृत बच्चों की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार गुप्ता से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि हमलोगों का एक गिरोह है, हमलोग छोटे बच्चों की चोरी कर राजस्थान, बिहार, झारखण्ड दलालों के माध्यम से बच्चे को बेच देते हैं जो पैसा मिलता है उसमें आपस में बाट लेते है | मैं और मेरा साथी विनय दिनांक 14.05.2023 को करीब 03.00 बजे रामचन्द्र शुक्ल चौराहे के पास सड़क के किनारे सो रहे पति-पत्नी के बीच में लेटे करीब 4 वर्ष के बच्चे की चोरी से उठाकर कर अर्टिगा कार UP65ER5183 से चोरी कर अपने सहयोगी शिखा के पास रखा था, जिसे हमलोगों ने राजस्थान भेज दिया। इसी तरह हमलोग कुछ दिन पूर्व चौकाघाट से एक बच्ची, नदेसर से एक लड़का, नगवां से एक छोटी बच्ची, इलाहाबाद आलोपीबाग ओवर ब्रिज के नीचे से एक लड़का तथा विन्ध्याचल स्टेशन के पास से एक लड़का व एक लड़की को चोरी करके अपने साधी के साथ मिलकर बेच दिये है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिससे तत्काल टीमें को रवाना किया गया। जिसके क्रम में हजारीबाग, झारखण्ड से यशोदा देवी को एक बच्चा (मु0अ0सं0) 74/2023 धारा 363 भादवि थाना विध्याचल मिर्जापुर) के साथ हिरासत में लिया गया उसी क्रम में मण्डुवाडीह स्टेशन के पास से 07 अन्य गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की गयी।सर्विलांस / क्राइम ब्रांच टीम निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल क्राइम ब्रान्च, उ0 नि0 मनीष मिश्रा, स्वाट प्रभारी क्राइम ब्रान्च, मु०आ० ज्ञानेन्द्र,मु०आ० संतोष कुमार यादव,प्रेम पंकज,मु०आ० चंद्रभान यादव रहे। वही थाना लंका, कैण्ट, भेलूपुर पुलिस टीम में निरीक्षक श्री रमाकान्त दुबे प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर, निरीक्षक श्री प्रभुकान्त प्र0नि0 कैण्ट, निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय प्र0नि0 लंका, उ0नि0 आनंद चैरसिया चैकि प्रभारी दुर्गाकुंड भेलूपुर, उ0नि0 नीरज कुमार ओझा चैकी प्रभारी महमूरगंज भेलूपुर, उ0नि0 शिवानंद शिशौदिया चौकी प्रभारी नदेसर कैंट, उ0नि0 हरिओम सिंह कैंट, उ0नि0 मिथिलेश 'कुमार चौकी प्रभारी नगवा लंका, उ0नि0 मनोज कुमार राजपूत भेलूपुर, उ0नि0 उत्कर्ष चतुर्वेदी भेलूपुर, उ0नि0 श्री शिवम श्रीवास्तव भेलूपुर, उ0नि0 श्रीप्रकाश सिंह चौकी प्रभारी रेवडी तालाब भेलूपुर, उ0नि0 श्री प्रभाकर सिंह चौकी प्रभारी बजरडीहा भेलूपुर, का0 सचिन मिश्रा, का० प्रेम शंकर पटेल, का0 विपिन यादव, का0 कपिल देव मौर्या,का0 हरिओम, म0का0 रानी राव,का0 सुमित शाही,का0 सचिन सिंह,का0 विपिन यादव,का0 रवि यादव,म0 का0 दीपिका,व म0का0 नीलम गोड़ शामिल रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News