UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ ब्लाक मे किसान दिवस का सफलआयोजन हुआ समन्न*।

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसीहरहुआ।स्थानीय विकासखंड सभागार मे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि के रूप मे ब्लाकप्रमुख विनोद उपाध्याय "बब्बू"ने चौधरी चरण सिंह की फोटो पर माल्यार्पण किया और उपस्थित श्रोताओ को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी।जिला पंचायत सदस्य पुष्पाँजली पटेल ने कहा कि किसानो की खुशहाली मे ही देश की खुशहाली है।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि स्वर्गीय चरण सिंह

ने जीवन भर गांव गरीब और किसानो के लिये कार्य किया। जातिगत सरकारी सेवा में लेखपाल पद में हर जाति को स्थान दिलाया।एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ने किसानो को उनके अधिकारो और शासन की योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया।समारोह मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ सांख्यिकीय शैलेन्द्र सिंह,अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News