रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
डोभी युवा शक्ति मंच के पदाधिकारियों ने क्षेत्र से जुड़ी जन समस्याओं एवं क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर उप जिलाधिकारी केराकत माज अख्तर जी से मुलाकात कर गंभीर चर्चा की। मंच के अध्यक्ष समाजसेवी संदीप प्रजापति ने जन समस्याओं को रखते हुए अविलंब उसका निस्तारण कराने हेतु कहा। मंच के संयोजक बबलू पाल जी ने क्षेत्र की गतिविधियों पर चर्चा की। उप जिलाधिकारी ने कई जनसमस्याओं को त्वरित निपटान हेतु विभाग से जुड़े अधिकारियों से बात भी की एवं अन्य समस्याओं को भी अति शीघ्र ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। मौके पर रविशंकर पाल, देवी प्रसाद, पंकज, बहादुर रहे।